कोरबा। भाजपा के द्वारा जिन विधानसभा क्षेत्रों में और अधिक सदस्य बढ़ाए जा सकते है वहां पर भाजपा नेताओं को भेजा जा रहा है। ताकि सदस्यता संख्या में इजाफा हो सके। विधानसभा क्षेत्र के अलावा मंडलो में बैठक ली जा रही है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बैठक लेकर सभी शक्ति केन्द्रो में और अधिक सदस्य बढ़ाने का कहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया गया। तानाखार विधानसभा क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 13 नंवबर से 15 नंवबर तक सदस्य बनाने को कहा गया है। बैठक में संजय भावनानी, रौशन ठाकुर, विवेक मारकण्डे, बिजेश यादव, विशाल मोटवानी सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता जोगेश लांबा को भी कोरिया जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया था। उनके द्वारा यहां दो मंडलो मेें अलग अलग बैठक ली गई थी। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सदस्य बढ़ाने के लिए 15 नवंबर तक तारिख बढ़ायी गयी है।