कोरबा। आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि सद्गुणों को हर दौर में सकारात्मक रहा है और ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है। कोरबा पुलिस विभाग में पूर्व उप निरीक्षक ग्रहण सिंह राठौड़ द्वारा अपने पूर्वजों की सुख-शांति के लिए किया जा रहा है।
कथा में श्रोताओं को भागवत आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। खरसिया के राठौर भवन में आयोजित चतुर्थ दिवस कथा के दौरान अजामिल ब्राह्मण की कथा का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। आचार्य दीपक शास्त्री ने श्रोताओं को भगवान के नाम की महिमा और सद्गुण अपनाने का महत्व समझाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर धर्म का लाभ ले रहे हैं। भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन के आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। कथा का माहौल भक्तिमय बना हुआ है, और हर दिन श्रोताओं की संख्या बढ़ रही है। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को संस्कार और सद्भावना का संदेश दे रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख राजकुमार राठौर, दीपक राठौड़ ने सभी भक्तजनों से कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।