सभी क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर रहीं महिलाएं : मिश्रा

जांजगीर चांपा । जिला महिला पतंजलि योग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन शारदा मंदिर परिसर जांजगीर में किया गया। मुख्य अतिथि राज्य प्रभारी – महिला पतंजलि समिति जया मिश्रा ने कहा कि महिलाएं आज अनेक क्षेत्र में उपलब्धि कार्य कर रही है। महिलाएं निरंतर प्रभावी स्थान बना रही है। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला महिला प्रभारी मनीषा गोपाल ने कहा कि समिति द्वारा लगातार रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि बीआरसी ऋषिकांता राठौर, एपीसी समग्र शिक्षा हेमलता शर्मा, लोक अभियोजन अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, प्राचार्य मनोज पाण्डेय, लक्ष्मी करियारे, गीता आर्या, संतोषी वैष्णव, सुषमा पांडेय, रामकली यादव, मिथलेश यादव थी। सरस्वती वंदना चंद्रकिरण सोनी, स्वागत गीत चमेली साहू ने प्रस्तुत किया। विविध क्षेत्रों में प्रतिभा रखने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमे योग प्रदर्शन में प्रथम शासकीय पूर्व मा. शाला धनेली, द्वितीय सरस्वती शिशु मंदिर तागा, तृतीय विवेकानंद उमा विद्यालय जांजगीर, दीप सज्जा में ममता यादव प्रथम, श्री शाही द्वितीय, अन्नू राठौर तृतीय, फलावर डेकोरेशन में शशि यादव प्रथम, निष्ठा वैष्णव द्वितीय, रंगोली में समीक्षा शर्मा प्रथम, रिया तिवारी, समृद्धि शर्मा द्वितीय, स्वर्णिम साहू तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान नीरा शर्मा, शारदा साहू, दिपश्री साहू, सावित्री सराफ, कविता सोनी, किरण सिंह परिहार, सविता यादव, ममता डहरिया, श्रद्धा यादव, दिव्या यादव, अनसुइया यादव, पूजा गुप्ता, विभा उपाध्याय, शशि यादव, धन्नो सिंघानिया, रामेश्वरी यादव,सूचिता मिश्रा, प्रभा सिंह, अनिता साहू, रश्मि सिंह, जानकी पटेल, प्रभा वैष्णव, मीना पांडेय, शांतिलता खुटिया, पुष्पांजलि सोनी, नम्रता तिवारी, निर्मला तिवारी, प्रीति सोनी, निशा मिश्रा, कुंती साहू, पूनम तिवारी, विनीता सराफ, मधु कारकेल, रूपा तिवारी, मीना मराठे, दमयंती साहु, पार्वती कश्यप, चोलेश्वरी वैष्णव, छबि साहू, राधारानी सोनी, पार्वती कश्यप, मंजू चंद्रा, संगीता सिंह, कामता गौतम, सुनीता साहू, प्रतीक्षा राठौर, आंचल पटेल, दुर्गा साहू, दीक्षा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला प्रभारी मनीषा गोपाल व जिला महामंत्री चमेली साहू ने किया। आभार प्रदर्शन चंद्रकिरण सोनी ने किया।

RO No. 13467/11