कोरबा। मध्यप्रदेश के सीधी में एक आदिवासी युवक प्रताडऩा का शिकार हुआ था। जिसके विरोध में बसपा के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक से रैली निकालते हुए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस रैली में जिलाध्यक्ष फूलचंद सोनीवानी, सत्यजीत कुर्रे, मूलचंद आजाद, त्रिवेणी भास्कर, देवसिंह पंकज, बाबूलाल टंडन, आरके चौहान, नीलकंठ कमलाकर, एसआर निराला, जगतराम राठिया, भगवती केमेंडीज सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर बसपा के प्रदेश प्रभारी, नर्मदा प्रसाद अहिरवार का आज कोरबा आगमन हो रहा है। वे तीन बैठकों में अलग-अलग शामिल होंगे। कोरबा, रजगामार व जवाली में बैठक आयोजित की गई है।