
नई दिल्ली, 15 जनवरी ।
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है।
नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थीकांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिपेप्शन बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम है। इसी तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का भी दफ्तर होगा। पहली मंजिल पर कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग दफ्तर होगा। रिसेप्शन के ठीक पीछे कैंटीन एरिया बना हुआ है। किसान विभाग और डेटा विभाग के अलग-अलग रूम होंगे। टीवी डिबेट में शामिल होने वाले प्रवक्ताओं के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं। इसके ठीक बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं। नये मुख्यालय में पार्टी के कई पुराने नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं। इनसे से कई पार्टी छोडक़र जा भी चुके हैं। इसके पीछे प्रियंका गांधी का दिमाग बताया जा रहा है।