चांपा। जल संसाधन विभाग में 81 उप अभियंताओं की पदोन्नति पदस्थापना आदेश जारी हुआ है। कुछ दिन पूर्व हुए पदोन्नति स्थानांतरण आदेश में जांजगीर संभाग के सिवनी उपसंभाग में पदस्थ इंजीनियर मनीष राठौर द्वारा लंबे समय तक सिवनी उपसंभाग में अपनी सेवाएं दी। उक्त स्थानांतरण में राठौर का पदस्थापना बिलासपुर जिले के तखतपुर उप संभाग में हुआ है, जिससे सिवनी उपसंभाग अंतर्गत आने वाले प्रभावित किसान एवं सारागांव नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर ने भावभीनी विदाई दी। उपाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के हित में सदैव तत्पर रहने वाले इंजीनियर हैं। अपने कार्यकाल के दौरान नहरों का जाल बिछाने, सरवानी ,लखाली टेल एरिया में अतिरिक्त प्रयास कर पानी पहुंचाने जैसे जनहित के महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं।