हरित माइनिंग पर एसईसीएल में हुई कार्यशाला

कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र द्वारा दिनांक 18 गुरुवार को एस.आर.सी. क्लब-कोरबा क्षेत्र में विषय ‘हरित माइनिंग’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफ़ल आयोजन कराया गया। उक्त कार्यशाला में रमेश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (खनन) एस.ई.सी.एल, बिलासपुर द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत हरित माइनिंग के माध्यम से खनन क्षेत्र में अपनी सहभागिता व योगदान देने हेतु सभा को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर हरित माइनिंग पर अनेकों उदाहरण के माध्यम से कार्यशैली व कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत से उपायों को साझा किया गया जिसमें कोरबा क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया। एसईसीएल के अध्यक्ष सह- प्रबंधक निर्देशक डॉ पी. एस.मिश्रा द्वारा की गयी पहल, मिशन नचिकेता, के अंतर्गत इस कार्यशाला का सफ़ल आयोजन कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ,दीपक पंड्या के मार्गदर्शन में कराया गया। महाप्रबंधक ने सभा को संबोधित करते हुए ,एस. ई. सी.एल के अध्यक्ष सह- प्रबंधक निर्देशक डॉ पी. एस. मिश्रा के आदेशानुसार 22.01.2024 से 11.02.02024 तक हरित माइनिंग के तहत हर खदान में काम करने के लिए 21 दिनों तक अभियान चलाने का आग्रह किया। सभा के समापन पश्चात हरित माइनिंग के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु एस.ई.सी.एल मुख्यालय से उपस्थित रमेश कुमार सिंह, दीपक पण्ड्या व सभा में उपस्थित अधिकारियों द्वारा मानिकपुर खुली खदान परियोजना का दौरा कर कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। मंच का संचालन विनोद सिंह, मैनेजर ( कार्मिक), कोरबा क्षेत्र द्वारा किया गया

RO No. 13467/11