हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया,अग्र अलंकरण के मंच से सम्मनित हुआ अग्रवाल सभा

कोरबा । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय व श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया रहे सर्वप्रथम श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्रागंण में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में मुख्य अतिथि श्रीकांत बुधिया ने ध्वजारोहण किया गयाा इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकांत बुधिया ने अपने उदबोधन में कहा कि हम 26 जनवरी का पर्व हम मनाते है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू किया गया था इस दिन को हम हर्षोल्लास के साथ मनाते हे इस अवसर पर श्री अग्रसेन शिक्षक समिति स्कुल के अध्यक्ष जयराम बंसल ने अपने उदबोधन में कहा गणतंत्र दिवस के दिन हमारे लिए बहुत अधिक महात्वपूर्ण है इस अवसर पर सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं । इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल, भगवान दास अग्रवाल छेदीलाल अग्रवाल श्याम सुन्दर अग्रवाल, हरस्वरूप अग्रवाल, अशीष अग्रवाल मनोज झा सोमा सोनी शिक्षक शिक्षकाऐं भारी संख्या में छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित थे ।
अग्रवाल सभा के सचिव शिव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ प्रातीय अग्रवाल संगठन के द्वारा विगत दिनों राजनांदगांव के होटल अनंत पैलेस में अष्टम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें 18 अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता रखने वाले 18 प्रतिभाओं का सम्मान दिया गया जिसमें कोरबा से स्वर्गीय चंदा देवी हनुमान प्रसाद अग्रवाल की स्मृति में अग्र गौरव पुरस्कार में आईएएस/आईपीएस/ आईएफएस/आईईएस के क्षेत्र में दिया जाता है इसे में आईईएस के क्षेत्र संकल्प अग्रवाल को प्रदान किया गया अग्र प्रखर पुरस्कार प्रतियोगी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर चहक केडिया सुपुत्री दीपक केडिया कोरबा को प्रदान किया गया अग्र विशारद पुरूस्कार नृत्य एवं संगीत के क्षेत्र में मेधा अग्रवाल सुपुत्री पंकज अग्रवाल कोरबा को प्रदान किया गया इसके साथ ही अग्र संस्था पुरूस्कार उत्कृष्ट अग्रवाल संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले में कोरबा अग्रवाल सभा को प्रदान किया गया है पुरूस्कार अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया के द्वारा लिया गया इस अवसर पर कोरबा अग्रवाल सभा से शिव अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल जयराम बंसल श्रीमति उमा बंसल अशोक मोदी मुख्य रूप से उपस्थित थे
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवषाली पल के अवसर पर अग्रवाल सभा कोरबा के द्वारा डीडीएम रोड स्थित श्री राम दरवार में भव्य रूप से भंडारे का अयोजन किया गया इस पर भारी संख्या में प्रसाद का वितरण अग्रवाल सभा के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया व सचिव शिव अग्रवाल व जयराम बंसल राधे बंसल बजरंग अग्रवाल श्याम सुन्दर अग्रवाल व अन्य पदाधिकारीगण व अग्रबन्धु उपस्थित थे

RO No. 13467/11