
जांजगीर-बलौदा। हसदेव नदी में बहे इंजीनियर की 8 दिन के बाद भी लाश नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ की टीम रेक्स्यू किया जा रहा है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
जिले के ग्राम देवरी-चिचोली में 26 नवंबर को इंजीनियर अपने साथी के साथ पिकनिक मनाने गए थे। यूपी सुल्तानपुर निवासी इंजीनियर आदर्श सिंह रहने वाला था। चांपा में प्रायवेट कंपनी में इंजीनियर था। वह मोबाइल टॉवर लगाता था। आदर्श दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इस दौरान नहाने गया था। इसके बाद नदी के तेज बहाव में बह गया। इसके बाद जांजगीर, कोरबा से एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया। अंडर वाटर कैमरा से लगातार ने पानी में डूब युवक की तलाश की जा रही थी। लगातार तलाश के बाद भी अभी तक एसडीआरएफ की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बताया जा रहा है तेज बहाव में ज्यादा दूर तक निकल गया है। इसलिए टीम को परेशानी हो रही है। कमाडेंट पीबी सिदार ने बताया कि लगात्तार खोजबीन की जा रही है। वाटर कैमरे से भी तलाश की गई। ज्ञात हो कि देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में हर साल हसदेव नदी में डूबने से लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। यहां फिसलन ज्यादा होने से लोग गहरे में चले जाते हैं। इसलिए डूब जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को इस जगह में जाने पर रोक लगानी चाहिए। ताकी ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।























