
जांजगीर चांपा। जिले में एनएच 49 में सड़क किनारे खड़े हाईवा के डाला से मजादा वाहन अनियंत्रित होकर जा टकराई जिसमे माजदा वाहन के हेलपर की मौके पर मौत हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है। दरअसल, सीजी 10 एडी 1395 चालक भरत लाल साहू अपने सहयोगी साथी अश्वनी कुमार कुशवाहा के साथ बिलासपुर से कैरेट में टमाटर लेकर सक्ती जिला जा रहा था। वही एनएच 49 हाथनेवार चौक के पास हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई थी माजदा चालक ने लापरवाही पूर्वक वहां को चलाते हुए पीछे से जोरदार ठोकर मारी, जिससे सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। माजदा वाहन में हेलफर का काम कर राहे अश्वनी कुमार कुशवाहा उम्र 33 को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रहीं हैं।


























