हादसे में घायल युवक तड़पता रहा नहीं मिली आपातकालीन सेवा

कोरबा। सीएसईबी चौकी अंतर्गत बीती रात दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गई। सीएसईबी चौकी के पीछे पंपहाउस जाने वाले मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। इस हादसे का दु:खद पहलु यह रहा,कि मदद के लिए डायल 112 और 108 को कई बार फोन किया गया लेकिन समय पर मदद नहीं मिली। पूरे एक घंटे तक घायल मौके पर तड़पता लेकिन आपातकालीन सेवा उसे नहीं मिल सकी। अंत में राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
कोरबा शहर में बीती रात हुए एक सडक़ हादसे ने आपातकालीन सेवा में लगे डायल 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस पर सवाल खड़े कर दिए। सीएसईबी चौकी अंतर्गत पंपहाउस जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिडंत हो गई। दुर्घटना में दोनों ही बाइक के चालक घायल हो गए,जिनमें से एक व्यक्ति के पैर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद एक जागरुक युवक ने डायल 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन लगाते लगाते थक गया,लेकिल उसे मदद नहीं मिल सकी। एक घंटे तक घायल मौके पर पड़े रहे लेकिन अंत तक सहायता नहीं मिली। अंत में स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्प्ताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई थी। लोगों की भीड़ भी काफी हो गई थी। सीएसईबी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार बाइकों को साईड किया। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

RO No. 13467/10