
हिसार,२२ नवंबर । कैमरी गांव के संजीव के साथ उसके परिचितों ने कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखधड़ी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित संजय, उसकी पत्नी सुमन, उसका बेटा अजयंत और हरिदास कालोनी निवासी विद्या देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को संजीव ने बताया कि उसने बहुतकनीकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा किया है। पीडि़त ने बताया कि संजय व उसकी पत्नी ने उसको अपने बेटे के विदेश आने जाने की बात कहीं। साथ ही कनाडा में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके कागजात अपने बेटे को दिखाए। बेटे ने कागजात देखकर 21 से 22 लाख रुपये का प्रबंध करने की बात कहीं।उनकी बातों में आकर फरवरी 2022 में 21 लाख का परिवार से प्रबंध कर आशीष और सतीश की मौजूदगी में दे दिए। मई 2023 तक जब उन्होंने विदेश नहीं भेजा तो उनसे पैसा मांगा। इस बात पर आरोपितों ने उनको विद्या देवी के नाम के चेक दे दिए लेकिन वह बाउंस हो गए। अब संजीव ने शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।
























