
जांजगीर- चांपा । खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा चांपा शहर के बड़े होटल एवं रेस्टारेंट न्यू दिल्ली स्वीट्स, बल्ले- बल्ले रेस्टोरेंट, हाटल जयपुरिया व स्पाइस रेस्टोरेंट, हाटल रीत में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की गई। वहीं निरीक्षण के दौरान हाटल जयपुरिया होटल व स्पाइस रेस्टोरेंट के किचन में काकरोच पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही सभी संस्थानों में पानी, दूध, कलर, आयोडीन की जांच की गई। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 30 नमूना संग्रहित किये गये, जिसमेंतीन नमूना अमानक पाया गया। होली त्यौहार के दौरान मिठाईयों एवं खाद्य पदार्थोंमें मिलावट को ध्यान में रखते हुये खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा आर्या के द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रय संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों, दूध विक्रेता, मावा विक्रेता, डेयरी, आदि संस्थानों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता स्वीट्स चांपा से बेसन लड्डू अनमोल स्वीट्स, चांपा से पेडा व मगज लड्डू, सुमन स्वीट्स, चांपा से पेडा, सुमीत इन चांपा से पनीर, शिव ट्रेडर्स अकलतरा से गुड, ओम शांति स्वदेशी केन्द्र, अकलतरा से बेसन व सूजी, आकाश मार्ट, पामगढ से दलिया व सेवई का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। सुमन स्वीट्स में गंदगी पाये जाने पर संस्थान के संचालक को साफ – सफाई रखने निर्देशित किया गया और नोटिस दिया गया। इसी तरह अकलतरा क्षेत्र में दूध वेंडरों की जांच करते हुयेदूध केदो नमूने संकलित किये गये एवं सभी दूध वेंडरों को अनुज्ञप्ति पंजीयन लेने निर्देशित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा आर्या ने बताया कि चांपा शहर के बड़े होटल एवं रेस्टारेंट न्यू दिल्ली स्वीट्स, बल्ले- बल्ले रेस्टोरेंट, हाटल जयपुरिया व स्पाइस रेस्टोरेंट, हाटल रीत में निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। हाटल जयपुरिया होटल व स्पाइस रेस्टोरेंट के किचन में काकरोच पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है और साफ सफाई रखनेके निर्देश दिए हैं।
























