
कोरबा। एसईसीएल गेवरा में अंतरक्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह प्रतियोगिता इसी माह से शुरू होगी। जिसमें सभी एरिया के खिलाडिय़ों को बुलाया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आज जेसीसी की बैठक बुलायी गई। इस बैठक में गोपाल यादव, डीके मिश्रा, रेशमलाल यादव, दीपक उपाध्याय, एलपी अघरिया, प्रितम राठौर ने अपने विचार रखे। इस सुझाव के बाद प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।























