अंधे कत्ल का खुलासा करने में सूरजपुर पुलिस को मिली सफलता

सूरजपुर। थाना प्रतापपुर में वार्ड क्रमांक 04 प्रतापपुर निवासी प्रार्थी अशोक कुमार कष्यप पिता स्व. श्री विश्वनाथ कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.01.2024 के शाम करीब 4.00 बजे इसका 10 वर्षीय नाबालिक बालक खेलने के लिये जा रहा हूं कहकर घर से निकला था जो शाम करीब 5.00 बजे तक घर वापस नहीं आया तो बालक की पतासाजी आस-पडोस एंव रिश्तेदारी में किये पता नहीं चला है, शंका है कि बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट गुम इंसान क्रमांक 06/24 एवं अपराध क्रमांक 48/24 धारा 363 भादसं0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतासाजी में लिया गया। मामले की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) ने प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग कर जरूरी मार्गदर्शन कर निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अपहृत नाबालिक बालक एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गंभीरतापूर्वक विवेचना करते हुए बालक एवं आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया। गठित टीम द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा था जो पतासाजी दौरान प्रार्थी के मोबाईल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर बालक को अपने कब्जे में होना बताते हुए फिरौती की मांग किया। जिसके कॉल का वाईस रिकार्डिंग प्रार्थी के पेश करने पर जप्त किया गया है। बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के घर में फिरौती के संबंध में धमकी भरा एक चि_ी दिनांक 14-15 फरवरी 2024 के दरमियानी रात एवं एक चि_ी व फिरौती के कॉल करने में इस्तेमाल किया गया आई टेल कम्पनी का की-पैड मोबाईल छोडऩे से प्रार्थी के पेश करने पर दोनों चि_ी एवं मोबाईल को जप्त किया गया। प्रकरण में अपहृत बालक व अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास किये जाने के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि अपहृत बालक के पड़ोसी शुभम सोनी उर्फ गोलू एवं विशाल ताम्रकर की गतिविधि घटना दिनांक से ही संदिग्ध है, दोनों के मोबाईल नम्बरों के सीडीआर का अवलोकन किया जाकर दोनों संदेहियों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया, जो दोनों के द्वारा बताया गया।

RO No. 13467/11