इंदौर। जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में जी-प्लस थ्री इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए एक माह का समय दिया गया था। इस दौरान 1800 इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाए जाना थे। बावजूद कई इमारतों में सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सुरक्षा उपकरण नहीं लगाने पर फॉर्च्यून औरा बिल्डिंग को सील किया गया। 17 अप्रैल को हुई कार्रवाई में यहां सुरक्षा उपकरण नहीं मिले थे। संचालकों ने तब 15 दिन में उपकरण लगाने का शपथ पत्र दिया था, लेकिन एक माह बाद भी उपकरण नहीं लगाए। शहर में जी-प्लस थ्री इमारतों में सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए एक माह का समय दिया गया था। इसकी समय सीमा पूरी होने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सात दिन का अतिरिक्त समय दिया है। समय सीमा में सुरक्षा उपकरण नहीं लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।