
कोरिया। अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर महोरा निवासियों ने किया बिजली कार्यालय का घेराव व कनिष्ठ अभियंता को सौंपा ज्ञापन। महोरा निवासी ब्राम्हण समाज अध्यक्ष, भाजपा नेता ध्रुवनाथ तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं ने बरसते पानी में पटना पहुंचकर बिजली आफिस का घेराव किया व कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा और कहा कि खांड़ा फिडऱ के बिजली उपभोक्ताओं के साथ साथ किसान भी परेशान हैं, विगत दो दिनों से बिजली पूर्णत: बंद है और पिछले 15 दिनों से लगातार दो से तीन घंटा बिजली न रहने के कारण खेतों में लगी मोटरें बंद है व भीषण गर्मी के कारण बच्चों सहित ग्रामिण भी परेशान हैं, फोन करने पर आला अधिकारियों का फोन बंद बताता है। अगर बिजली की व्यवस्था जल्द नहीं सुधरती है तो हम सब ग्रामवासी उग्र आंदोलन करेंगे व कलेक्टर कोरिया को भी ज्ञापन देने जायेंगे। घेराव करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, शेर खान, महेश तिवारी, आनंद तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश साहू, सुरेश टांडे, संदीप साहू, आशीष साहू, पुष्पराज सिंह, शिवम चौबे, विनोद सोनपाकर, कन्नीलाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

























