कोरबा। भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल का आज रायपुर आगमन हो रहा है। इनके द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, जिलाध्यक्ष सरजू अजय, जय लहरे, बबलू डहरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसी तरह पेंड्रा में भी युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोरबा जिले से अजय कंवर, प्रीति स्वर्णकार, सुभाष राठौर, किशन केशरवानी, नरेंद्र बिंझवार , दीक्षित देवांगन, पंकज सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि प्रत्येक बूथों में जाकर नए मतदाताओं से मुलाकात करें और भाजपा के नीतियों के संबंध में जानकारी दें।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी प्रीति स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा पहंदा, दादर और फत्तेगंज में नए मतदाताओं से मुलाकात की गई है। देश के गृहमंत्री अमित शाह का भी कल रायपुर आगमन हुआ था। उनसे मिलने के लिए विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर भी गए हुए थे।