कोरबा। जिला पुलिस लाइन के सामने कोसाबाड़ी रजगामार रोड में अज्ञात वाहन के रौंदने से गंभीर रूप से घायल हुए बाइकर्स किशोर की जिला अस्पताल ले जाते वक्त कल देर शाम बीच रास्ते में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम टेवानारा निवासी किशोर सूर्यकुमार राठिया उम्र 16 पिता रथराम राठिया बाइक से कोरबा आया था। यहां से शाम 6.30 बजे के लगभग वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था। कोसाबाड़ी रजगामार रोड में पुलिस लाइन के सामने एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मारकर रौंदते हुए भाग निकला। गंभीर रूप से घायल किशोर को कोरबा जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। यहां उसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।