अतिउत्साह के चक्कर में बाइक डूबी नाला में, युवक ने तैरकर बचाई जान

बलौदा। नवगवां पोच मार्ग में पडऩे वाला नाला शुक्रवार को उफान पर था। पुल के ऊपर से लगभग तीन फीट पानी बह रहा था। पुल को पार करने के दौरान एक बाइक सवार बह गया था। बाइक सवार ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। शनिवार की शाम बाइक को ढूढक़र निकाला गया।
शुक्रवार की रात हुई झमाझम वर्षा से बलौदा तहसील के कई गांव जलमग्न हो गए। वर्षा अधिक होने के कारण कई गांव में आने जाने का मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। वर्षा अधिक होने की वजह से नवगवां पोच मार्ग, बोकरेल पचगवां मार्ग, बोकरामुण्डा पहरिया मार्ग के चौतरिया नाला में सभी जगहों के पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। जिसके कारण इन मार्गोंमें दिनभर आवाजाही बाधित रही।
शुक्रवार की दोपहर ग्राम सोनबरसा निवासी लक्ष्मी नारायण दिवाकर गांव से मड़वा प्लांट ड्यूटी करने जा रहा था। नवगवां पोच मार्ग में नाला के ऊपर लगभग तीन फीट पानी बह रहा था, जिसे वह बाइक सहित पार करने लगा। पानी के तेज बहाव के कारण वह बाइक सहित बह गया। बाइक सवार ने तैर कर अपनी जान बचाई। शुक्रवार को पानी अधिक होने कारण बाइक को निकालने का प्रयास नहीं किया गया , शनिवार की शाम पानी कम होने पर बाइक को रस्सी काटा तार के माध्यम से ढूढ़ कर निकाला गया।

RO No. 13467/11