अतिक्रमण रोकने पर सरपंच को गाली दी, दोषियों पर अपराध दर्ज

जांजगीर। ग्राम करही के सरपंच को गांव में अवैध कब्जा करने वाले लोगों को पंचायत से नोटिस जारी करना भारी पड़ गया है। जिन लोगों शासकीय जमीन पर कब्जा किया। उन्होंने ने सरपंच से गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी भी दी है। इसके साथ ही आरोपी ने पंचायत के सामान को भी नुकसान पहुंचाया है। सरपंच ने तीन भाइयों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम करही के सरपंच प्रेमा नारायण चौहान ने गांव के शिवनाथ टंडन पिता बुधराम निवासी करही के खिलाफ ग्राम पंचायत करही द्वारा अवैध बेजा कब्जा के सबंध मे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद शिवनाथ टंडन के बेटे उपेन्द्रर, सुरेन्द्र और सुनील गुस्सा गए और वे 30 मई की रात 11 बजे सरपंच के घर पहुंचे और उससे गाली गलौज करने कर मारपीट करने की धमकी दी। साथ उन्होंने घर के पास रखे स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मिले रिक्शे पर तोडफ़ोड़ कर दी। सरपंच ने इस घटना की शिकायत बिर्रा पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 294, 427, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

RO No. 13467/11