
भुवनेश्वर, 0८ नवंबर । ईआईसी, पीएच डिवीजन, भुवनेश्वर के कार्यालय, पीएच के अधीक्षण अभियंता विश्वबंधु पाणिग्रही द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में आज ओडिशा विजिलेंस ने छापेमारी की है। उल्लेखनीय है कि, विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, भुवनेश्वर द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर ओडिशा सतर्कता द्वारा एक साथ घर की तलाशी ली जा रही है, जिसमें सात डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, आठ एएसआई और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।



















