
निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने निकाली रैली
चरचा कालरी। विगत कई वर्षों से अपनी चार सूत्री मांगों के लिए संघर्षरत नगरीय निकाय में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट कर्मचारियों संघ के आवाहन पर प्रदेश स्तर पर आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत विगत 5 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं पूरे नगर पालिका क्षेत्र में निकाय के कार्य बंद पड़े हैं अत्यंत महत्वपूर्ण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है वहीं पूरे निकाय क्षेत्र में कचरे का अंबार लग गया है साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत सोमवार के दिन पालिका कर्मचारियों के द्वारा कर्मचारी एकता जिंदाबाद ,हमारी मांगे पूरी करो किनारे के साथ,पूरे कई क्षेत्र में रैली निकाली गई।
प्लेसमेंट कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर स्थानीय नागरिकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है वहीं राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन देने की बात कह रहे हैं भाजपा समर्थित पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी बातों को उच्च स्तर पर पहुंचने की बात कही इसी क्रम में कांग्रेस समर्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष अजीत लकड़ा भी अपने सहयोगियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया नगर पालिका के पूर्व एल्डरमैन विक्रांत सिंह ने भी कर्मचारी की मांगों को पूरा होने तक कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन देने की बात कही। नगरीय निकायों में कर्मचारियों का ठेका प्रथा हटाया जाए, 10 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए श्रम सम्मान निधि की राशि ?4000 अभिलंब प्रदान किया जाए कर्मचारियों का वेतन निकाय के माध्यम से ना कर सीधा उनके खाते में डाला जाए।