अनुराग ने उरगा में रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ली बैठक

कोरबा । कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उरगा भाजपा कार्यलाय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओ की आवश्य्क बैठक संपन्न हुई जिसमे बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने रामपुर विधानसभा के पांचो मंडलों के कार्य योजना की समीक्षा करी। सभी कार्यकर्ताओं को बल देते हुए देश हित में पार्टी को मजबूत करने के साथ हर क्षेत्र में बहुमत से जीत दर्ज करने के लिए हौसला बढ़ाया।इस दौरान बैठक में विशेष रूप से शामिल सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, कोरबा जिले के प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, रामपुर विधान सभा प्रभारी राजेश तम्बोली, उपाध्यक्ष अकाश सक्सेना, मंत्री रेणुका राठिया, विस्तारक सनत धीवर, मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर, नटवर शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास, प्रदीप पटेल, कुलसिंह कंवर, भाजपा मंडल महामंत्री राजू गुप्ता, हेमलाल झारिया, हरिश साहू, मनोज धीरहे, सुशील राय, अविनाश कंवर, कमलेश सहित भाजपा रामपुर विधान सभा क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RO No. 13467/11