
कोरबा। मंत्रीमंडल सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज कोरबा जिले से अनेकों भाजपाई रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकेश्वर राठिया, आकाश सक्सेना, नटवर शर्मा, किशन अग्रवाल, लक्ष्मी श्रीवास, कुसमुंडा से मनीष मिश्रा, मुकुल कर्ष, एल.पी.कश्यप, दर्शन सिंह चावला, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय, सुनीता पाटले, बबलू डहरिया, राजेश लहरे रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। जबकि हरदीबाजार नगर मंडल के हरिश थरवानी, शतविंदर सिंह बग्गा, अरूणीश तिवारी, छतलाल यादव रात में ही कोरबा विधानसभा के विधायक लखन देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल को बधाई देकर लौट आए।
























