अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार से की मांग

कोरबा। आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त करने के साथ एसईसीएल में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोग अभी तक रोजगार से वंचित हैं। यह मामला ज्यादा पुराना नहीं है। भारतीय आईटीआई संघ के अध्यक्ष सुशील निर्मलकर ने इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन से मिलकर ज्ञापन सौंपा और रोजगार की व्यवस्था कराने की मांग की। पत्र में जानकारी दी गई है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं और खदान व कार्यालयों में लगभग 50 हजार लोग आउटसोर्सिंग से आए हुए हैं। ऐसी स्थिति में अप्रेंटिशों को उनकी दक्षता के अनुरूप कामकाज दिलाने के लिए सरकार को आवश्यक प्रयास करने चाहिए।

RO No. 13467/11