अब तक 833 एमएम बारिश, पिछले वर्ष की तुलना में 69.5 कम वर्षा

खरीफ सीजन के लिए अब तक अनुकूल समीकरण
कोरबा। सावन के प्रथम महीने में निराश करने वाला मौसम उसके बाद से मेहरबान बना हुआ है। 1 जून से लेकर अब तक की स्थिति में जिले में 833 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो पिछले वर्ष की बारिश की तुलना में अभी भी 69.5 मिलीमीटर कम है। अब तक की स्थिति में जिले में 1319.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अभी आगे और भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
जिले में वर्षा का आकलन करने के लिए तहसील स्तर वर्षा माप यंत्र लगाए गए हैं जिनमें दैनिक स्तर पर रिकॉर्ड दर्ज होते हैं। इसका समन्वय करने के लिए व्यवस्था बनाई गई है भू अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि 12 जून की स्थिति में कोरबा जिले में कुल 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई है। इनमें अकेले पसान तहसील में 14.4 मिलीमीटर और पाली में 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। इकदिवासी वर्ष का यह औसत 1.7 मिमि आका गया। बताया गया है कि 1 जून से अब तक की स्थिति में जितनी बारिश कोरबा जिले में हुई है वह 833 मिली मीटर के औसत के आसपास है। पिछले 10 वर्ष के आंकड़ों के आधार पर जिले में 1006 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बताया गया कि वर्ष 2022 में समग्र वर्षा कालखंड के अंतर्गत 1389 मिलीमीटर बारिश हुई थी जो अब की स्थिति में 1319.5 के स्तर पर टिकी हुई है। जानकारों के मुताबिक खरीफ सीजन की फसलों के लिए वर्षा का अब तक का रूख काफी अनुकूल है। आगामी दिनों में होने वाली बारिश संजीवनी से कम नहीं होगी।

RO No. 13467/9