कोरबा। अपराध नियंत्रण को लेकर कामकाज में जुटी पुलिस के सामने अब चुनौतियां अब बड़ रही है। सक्रिय चोरों ने पिछली रात सीएसईबी कालोनी में एक पुलिस वाले के आवास को निशाना बनाने के साथ लंबित चपत लगाई। वहां से नगदी रकम और जेवरात की चोरी कर ली गई। सिविल लाईन पुलिस इस बारे में जानकारी देने से बच रही है। खबर के अनुसार सिविल लाईन थाना में एएसआई राकेश गुप्ता पदस्थ है, जिनके यहां पिछली रात चोरी की घटना हुई। वे सीएसईबी कालोनी के आवास में काफी समय से रह रहे है। रात्रि को गुप्ता का परिवार शॉपिंग करने के लिए टीपी नगर चौराहे के पास स्थित पॉम मॉल गया हुआ था। उन्हें आभास भी नहीं था कि घर को यूं ही छोडऩे के बाद क्या कुछ परिस्तियां बन सकती है। कुछ घंटे बाद परिवार घर लौटा तो उसने सबकुछ अस्त-व्यस्त पाया। भीतर कमरे में रखी आलमारी के सामान बिखरे मिले। जबकि लॉकर टूटा हुआ था। वहां रखे कई लाख के जेवरात और नगदी रकम गायब थी। इस नजारे को देख गुप्ता परिवार के होश उड़ गये। पुलिस को सूचना देने पर टीम ने यहां पहुंचकर मुआयना किया। डॉग स्कवार्ड ने भी जायजा लिया। माना जा रहा है कि आसपास के शातिर चोरों की भूमिका इस मामले में हो सकती है।