अब सस्ते में पी सकेंगे अमेरिका की बरबन व्हिस्की, भारत ने 150 से शुल्क घटाकर 50 फीसदी किया

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत की तैयारी के बीच भारत ने बरबन व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 150 प्रतिशत था। बरबन व्हिस्की अपनी मिठास के लिए जानी जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत से ठीक पहले 13 फरवरी को बरबन व्हिस्की पर सीमा शुल्क में कटौती की अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि अन्य शराब के आयात पर सीमा शुल्क में कोई कटौती नहीं की गई है। उन पर 100 प्रतिशत शुल्क लगता रहेगा।
अमेरिका भारत में बरबन व्हिस्की का सबसे बड़ा निर्यातक है। कुल बरबन व्हिस्की का एक चाथाई हिस्सा अमेरिका से ही आयात किया जाता है। राजस्व विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बरबन व्हिस्की के आयात पर अब 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लगेगा। भारत ने 2023-24 में 25 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य की बरबन व्हिस्की का आयात किया।

RO No. 13467/10