अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अस्पताल में गोलीबारी, हमलावर ढेर

न्यूयार्क, २३ फरवरी ।
अमेरिका स्थित मध्य पेंसिल्वेनिया के एक अस्पताल में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी को अंजाम देने वाले को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया है। यार्क में यूपीएमसी मेमोरियल के अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।यूपीएमसी ने एक बयान में कहा है कि इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है। एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। वो हर पहलू से इस घटना की तहकीकात कर रही हैं। अस्पताल ने उन कर्मचारियों को अपने घर में रहने के लिए कहा है जो शनिवार को काम पर नहीं आने वाले थे।यार्क में यूपीएमसी मेमोरियल पांच मंजिला अस्पताल है। यह 2019 में खुला था। वहीं, न्यू मैक्सिको में स्थित एयर फोर्स बेस पर गोलीबारी में एक वायु सैनिक की मौत हो गई।अधिकारियों ने कहा है कि यह आतंकी घटना नहीं है। अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि इस घटना में एक वायु सैनिक के हाथ में गोली लगी है। अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर किसने गोली चलाई। मारे गए वायु सैनिक का नाम भी नहीं बताया गया है।

RO No. 13467/10