
अयोध्या, 05 नवंबर। अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। अयोध्या में रविवार देर रात करीब 1 बजे भूंकप आया जिसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी प्राप्त कराई। एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।
इससे पहले शुक्रवार के यूपी समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बीते शनिवार भूकंप आने से लोगों में दहशत बैठ गई। सभी आनन-फानन में अपने घरों से बाहर आ गए। आलम यह था कि लोग देर रात तक भी वापस अपने घरों में जाने से कतरा रहे थे। वहीं नेपाल में भूकंप का प्रचंड रूप देखने को मिला। यहां आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। इसमें अब तक 158 लोगों की मौत हो गई।