अरविंद केजरीवाल पर शाम 4 बजे आएगा कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट शाम 4 बजे फैसला सुनाएगी।दिल्ली शराब घोटाले की जांच की सिलसिले में ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ अब तक पांच समन जारी किए हैं। हर बार केजरीवाल ने यह कहते हुए पेश होने से इनकार कर दिया कि समन गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित हैं। जब बार-बार समन का उल्लंघन किया तो ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां शाम को सुनवाई होगी और चार बजे फैसला सुनाया जाएगा।

RO No. 13467/11