
जांजगीर-चांपा। जिले में 9 दिनों के भीतर चोरों ने चोरी के अलग अलग मामलों में सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेत 8 लाख रूपए का माल पार कर दिया। इधर घटना के बाद आरोपियों को पकडऩे में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
शुक्रवार 2 अगस्त को बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेराडीह निवासी लोकराम साहू पिता सोनाऊराम उम्र 48 वर्ष के घर पर धावा बोतले हुए चोरों ने आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेत करीब 1 लाख 30 हजार रूपए का माल पार कर दिया। इसी तरह अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरताल में अज्ञात चोरों ने शनिवार 3 अगस्त को अलग अलग एक साथ चोरी की 5 घटनाओ को अंजाम दिया। वही सोने चांदी के जेवरात सामान नगदी सहित करीब 6 लाख 50 हजार रूपए का माल पार कर दिया। चोरो ने गौरव जांगडे, अभिलेख कुरें, जलकुमार कुरें, उषा बाई, दीपेश जांगडे सहीत अन्य घरो को निशाना बनाया। इस बात की रिर्पोट प्रार्थीयो ने अकलतरा थाने में दर्ज करा दी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अकलतरा एवं बाराद्वार क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रो में चोरी की घटनाए बढ़ रही है। वहीं पुलिस आरोपियों तक नही पहुंच पा रही है। इसी प्रकार सोमवार 5 अगस्त की रात अज्ञात चोरो ने शहर में संचालित कपडा व्यापारी मदन लाल अग्रवाल के दुकान में धावा बोलकर गल्ला में रखे नगदी करीब 60 हजार रूपए को पार कर दिया। इस चोरी की घटना की रिर्पोट प्रार्थी मदन लाल अग्रवाल ने थाने में दर्ज करा दी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो चोरी की अलग अलग घटनाओं में अज्ञात चोरो ने सोने चांदी के जेवरात नगदी सहित करीब 8 लाख 50 हजार रूपए का माल पार कर दिया। इसके अलावा बाकी के दिनों में भी चोरी की घटनाओं में बढोतरी देखी जा रही है,किसी भी मामले में पाई आरोपियों की नहीं हो गिरफ्तारी।
की जा रही है जांच
चोरी के मामले सामने आने पर पुलिस लगातार आरोपियो को सलाखो के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। अन्य चोरी के मामलो में जल्द आरोपियो को गिरप्तार किया जाएगा।
राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक