
जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। प्रदेश में चेकपोस्ट लगा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार एवं 2 नग एयर पिस्टल जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक ये सारे हथियार ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से मंगवाए थे। साइबर सेल ने आई पी एड्रेस ट्रैक कर यह जानकारी जांजगीर पुलिस दी, जिसपर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में चाकू, छुरी और दो पिस्टल जब्त किया गया है। अब पुलिस आगे जांच कर ये पता लगाने का प्रयास कर है कि किस मकसद से ये हथियार मंगाए गए थे।