
कोरिया बैकुंठपुर। खबर प्रकाशन के बाद कोरिया जिले में कृषि विभाग कार्यवाही करें या ना करें लेकिन अवैध भंडारण में लगे लोगों के द्वारा रातों-रात गोदाम खाली कर दिया गया और औपचारिक खानापूर्ति हेतु लगभग 50 क्विंटल अवैध धान बीज गोदाम में छोड़ दिया गया है इस संबंध में कोरिया जिले के उपसंचालक कृषि विभाग से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कागजी कार्यवाही हेतु विभागीय निरीक्षक को सौंपा गया है। उधर कृषि विभाग के निरीक्षक से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे द्वारा पंचनामा का कार्य पूर्ण किया गया है। कोरिया जिले में कृषि विभाग के द्वारा कैसे इतने गंभीर मामलों में कार्यवाही नहीं करना आम आदमी के समझ से परे है। लेकिन इस जिले में धान बीज का फर्जी वाडे का काम को कैसे अंजाम दिया जा रहा है यह कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा विभाग के तथाकथित बाबू जो 3000 से लेकर 10000 तक लेकर लाइसेंस बांटने का काम बखूबी कर रहे हैं ज्ञात हो इस विभाग के बाबुओं के द्वारा कोई भी लाइसेंस बगैर पैसे के जारी नहीं किया जाता है। और कृषि विभाग के सूत्रों से जानकारी के अनुसार यह भी जानकारी मिली कि इन सारे कामों में उपसंचालक कृषि का हर काम में बखूबी दखल रहता है। ऐसे में इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस जिले के किसानों को फर्जी धान विक्रय कर के साथ लंबा खेल किया जाता है जबकि नियमानुसार जिले के लाइसेंसी दुकानों से खरीदी धान बीज का बाकायदा बिल एवं किसानों का नाम सूचीबद्ध किया जाना चाहिए जिससे किसान घटिया धान बीज होने पर शिकायत कर सकें लेकिन विभाग के फर्जी वाडे के सामने किसानों का कोई मोल नहीं रह गया है। अब देखना यह होगा कि कोरिया जिले का कृषि विभाग इन अवैध भंडारण एवं धान फर्जीवाड़े में कैसे लगाम लगता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।























