असम में भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 14 की मौत, पिकनिक मनाने जा रहे थे…

गोलाघाट/असम के गोलाघाट जिले में हुई भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में से कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है.

जानकारी के मुताबिक हादसा गोलाघाट जिले के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ है. हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे, जो तड़के 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे. इस दौरान सुबह करीब 5 बजे मार्घेरिटा से आ रहे कोयला भर्ती ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम घायलों को लेकर जेएमसीएच पहुंची है, जिनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है.

RO No. 13467/11