अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। चोरी की बाइक बरामद कर मणिपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कमलेश्वर राजवाड़े जयनगर थना क्षेत्र के कमलपुर का रहने वाला है। कमलेश्वर 4 नंवबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देखने गया था। वह बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर रात को परिजन के साथ था। दूसरे दिन सुबह देखा तो उसकी बाइक जिस स्थान पर खड़ी की गई थी, नहीं थी। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। उसने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मोनू उर्फ विशाल भगत पिता संजय भगत उम्र 28 वर्ष निवासी सन्ना जशपुर हालमुकाम सतीपारा अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी राहुल दास मानिकपुरी निवासी भफौली के साथ मिलकर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर राहुल दास को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण, व आरक्षक अतुल शर्मा शामिल रहे।

RO No. 13467/11