आंदोलन तब तक बंद नहीं होगा जब आरक्षण नहीं मिल जाता कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने एनसीपी पर साधा निशाना

मुंबई। मराठा आरक्षण को लेकर अब आंदोलन रुका नहीं है। वहीं, मराठा आरक्षण के धरने पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने गुरुवार को एक बार फिर कहा कि मराठा समुदाय तब तक अपना आंदोलन बंद नहीं करेगा जब तक उसे आरक्षण नहीं मिल जाता। साथ ही उन्होंने एनसीपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री और ओबीसी नेता छगन भुजबल पर भी निशाना साधा। उन्होंने भुजबल का नाम लिए बिना मांग की कि राकांपा नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार उनकी पार्टी के सहयोगी को डांटें। आगे बोले कि हमारे कई भाइयों ने आरक्षण के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया है। हम इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता।

RO No. 13467/11