तिरुपति। आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों हादसे आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में हुए हैं। पांच अन्य लोग भी घायल हैं। पहले हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। सभी लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक गुव्वलाचेरुवु घाट रोड पर एक कार और कंटेनर में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की जान गई। कार में सवार चार लोगों और कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों मृतक चक्रयापेट मंडल के कोन्नेपल्ली गांव के रहने वाले थे। हालांकि कंटेनर चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।