
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया।
चंद्रबाबू नायडू ने 10 लाख देने का किया एलान
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में भूस्खलन हुआ, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजनों को ₹5-5 लाख की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।