
बिश्रामपुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग मंगलवार की रात खडग़वां व लटोरी चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आइजी ने ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए खडग़वां के एक प्रधान आरक्षक, आरक्षक और लटोरी चौकी के एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही लटोरी चौकी प्रभारी एएसआई अरविंद प्रसाद व खडग़वां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। निलंबित पुलिसकर्मियों में लटोरी चौकी से आरक्षक अजय शुक्ला व खडग़वां चौकी से प्रधान आरक्षक सुखीचंद एक्का व आरक्षक अजय टोप्पो शामिल हैं।






























