आईडीएफ ने हमास आतंकियों के पास से बरामद किया हथियारों का जखीरा, हथगोले-रॉकेट और अन्य कई सामान हैं शामिल

यरूशलम, 0८ नवंबर । इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्स के हैंडल पर एक ट्वीट किया गया है जिसमें कहा गया है कि 7 अक्टूबर को इजरायल में हमास द्वारा किए गए हमले के बाद आतंकवादियों के पास से कुछ हथियार बरामद किए गए हैं। ट्वीट में कहा गया है कि ये कुछ हथियार हैं जिनका इस्तेमाल 1,400 से अधिक इजरायली नागरिकों के नरसंहार के लिए किया गया था। इन हथियारों का इस्तेमाल निर्दोषों की हत्या के लिए किया गया है।इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका ने इजरायल को चेतावनी दी है। अमेरिका ने गाजा पर दोबारा कब्जा करने के खिलाफ इजरायल को चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करना उनके लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति का मानना है कि इजरायली सेना द्वारा गाजा पर फिर से कब्जा करना इजरायल के लिए अच्छा नहीं है। किर्बी ने ब्लिंकन की बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद गाजा कैसा दिखता है। क्योंकि जो कुछ भी है, वह वैसा नहीं हो सकता जैसा 6 अक्टूबर को था।

RO No. 13467/11