आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बलौदा। मछली पकडऩे तालाब पार में बैठे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना बलौदा थाने की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खैजा के भाठापारा निवासी राकेश रोहिदास (24) अपने दोस्तों के साथ मछली पकडऩे के लिए तालाब के पार में बैठा था। दोपहर लगभग 3 बजे मौसम खराब हुआ और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से राकेश रोहिदास पिता संतोष रोहिदास चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके अन्य दोस्त भी बेहोश हो गए थे। घटना की खबर सुनते ही उनके स्वजन तालाब पहुंचे और देखा तो वह गाज गिरने से झुलस गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा भेज दिया। वहीं घायलों की स्थिति ठीक है।

RO No. 13467/11