
कोरबा। वर्ष 2022 के ग्रीष्मकाल में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम के व्यावसायिक परिसर में आगजनी की घटना के बाद स्थिति सामान्य हो सकी है। एक बार फिर से परिसर में रौनक का वातावरण लौटा है। इधर परिसर के प्रथम तल पर संचालित साहब कलेक्शन की सफाई के बाद बर्बाद हुए कपड़ों की छटाई के लिए लोगों ने रूचि दिखाएं।
2 वर्ष पहले व्यावसायिक परिसर के नीचे के हिस्से में जंक्शन पॉइंट्स के पास केबल में स्पार्किंग के बाद भीषण आग लग गई थी जिसमें सभी दुकान बर्बाद हो गई। जबकि ऊपरी तल पर संचालित बैंक के कर्मियों ने काफी ऊंचाई से कूद कर जान बचाई थी। लंबा समय गुजारने के बाद नीचे के तल पर संचालित दुकानों का पुनर्निर्माण करते हुए उन्हें संचालन की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है।
इसी कड़ी में साहेब कलेक्शन की सफाई के दौरान काफी मात्रा में काफी हद तक जले हुए सामान निकाले गए। आज सुबह परिसर के बाहर इन्हें डंप किया गया। आसपास की बस्ती के लोगों ने अपनी जरूरत की चीज पाने के लिए यहां दिलचस्पी दिखाई। लोगों ने बताया कि जो सामान यहां पर मिला है उसका उपयोग साधारण तरीके से नहीं कर सकते लेकिन पोछा लगाने से लेकर यहां वहां की सफाई में प्रयुक्त हो ही सकता है।

























