
आगरा। खेरागढ़ में खनन माफिया के गुुर्गों ने शनिवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई। पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है। खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले। घटना सुबह आठ बजे की है। खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव रोड से बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थीं। जानकारी पर इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा कर लिया। इस पर खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया।
जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारी। खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर तमंचे से कई फायर किए और वहां से भाग निकले। पुलिस की गाड़ी को दौड़ाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। घटना सुबह आठ बजे की है। खेरागढ़ पुलिस को सूचना मिली की बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां आ रही हैं। इंस्पेक्टर ने समाध रोड से आते ट्रालियों का पीछा कर लिया। जिस पर खनन माफिया के गुर्गे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से भागने लगे।
उन्होंने कुछ दूरी पर जाकर ट्राली को ट्रैक्टर से अलग करने के बाद हमला बोला। पुलिस की गाड़ी को दौड़ा लिया। उसे बीच में लेकर टक्कर मारने का प्रयास किया।