
कोरबा। संत शिरोमणी परम पूज्य आचार्य गुरूवर 108 श्री विद्यासागर जी महराज का चन्द्र गिरी तीर्थ डोंगरगढ़ (छ.ग.) में सल्लेखना पूर्वक समाधिस्थ होने के कारण संपूर्ण भारत में रविवार को दोपहर एक बजे उनके महाप्रयाण की विनयांजली हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर परिसर बुधवारी चौक में 25 फरवरी को दोपहर एक बजे विनयांजली सभा का आयोजन, जैन मिलन समिति एवं संपूर्ण जैन समाज कोरबा द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जैन समाज के अतिरिक्त सभी समाजों के प्रतिनिधि, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे, जिसमें आचार्य विद्यासागर महराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जायेगा तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे। जैन मिलन समिति ने समस्त गणमान्य नागरिकों एवं संस्थाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।



























