
रायपुर, २६ नवंबर । आचार संहिता तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 हजार 524 हथियार जमा रहेंगे। शस्त्र रखने वालों में रायपुर जिला सबसे आगे,वहीं बिलासपुर व दुर्ग क्रमश: दूसरे व तीसरे नंबर पर है। सबसे कम हथियार खैरागढ़, छुईखदान-गंडई जिले में हैं। प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों की संख्या 12 हजार 499 हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग ने 12 के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए हैं,वहीं आम्र्स एक्ट के तहत 1354 केस बनाए हैं। जानकारी के मुताबिक अधिकांश लोगों ने सुरक्षा के नाम पर शस्त्र लाइसेंस आरक्षित कराया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर 1828, बलौदाबाजार 166, महासमुंद 309, धमतरी 365, गरियाबंद 242, दुर्ग 1004, राजनांदगांव 305, मोहला -मानपुर 224, खैरागढ़, छुईखदान – गंडई 112, कबीरधाम 327, बालोद 283, बेमेतरा 216, बिलासपुर 1068, गौरेला – पेंड्रा – मारवाही 123, कोरबा 376, रायगढ़ 537, सारंगढ़ – बिलाईगढ़ 129, जांजगीर -चांपा 454, सक्ती 123, मुंगेली 275, सरगुजा 687, बलरामपुर 286, सूरजपुर 372, कोरिया 178, मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर 186, कांकेर 502, बीजापुर 273, नारायणपुर 231 हथियार जब्त करवाए गए हैं।




















