
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर कटघोरा वन मण्डल के नवनियुक्त वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान वनमण्डल के उप वनमण्डलाधिकारी संजय त्रिपाठी, कटघोरा रेंजर अशोक मन्नेवार, रेंजर मनीष सिंह तथा कटघोरा रेंज के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी। ष्ठस्नह्र कुमार निशांत ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकानाएं दी।