आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 02आरोपी, गिरफ्तार

चांपा। दिनांक 29/08/23 को सूचक ने मर्ग चाक कराया की पटवारी लखन कुर्रे का भांजा प्रमोद बंजारे जो लखन कुर्रे के किराए के मकान दीनदयाल कालोनी में रहता है फांसी लगाकर फौत हो गया है की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा पीएम कराया गया । मर्ग जांच दौरान मृतक के पिता, मां व नाना का कथन लिया गया बताया कि लखन कुर्रे, सुबेश कुर्रे एवं लखन की पत्नि के द्वारा बार बार पटवारी का गोपनीय पासवर्ड को गलत उपयोग किए हो कहकर मृतक प्रमोद बंजारे को प्रताडि़त करता था जिस कारण से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। बताए जो मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 655/23 धारा 306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी लखन कुर्रे एवं सुबेश कुर्रे की विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से दिनांक 01.10.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है

RO No. 13467/11