जांजगीर-पंतोरा। आदिवासी समाज के लोगों ने शुक्रवार को कचहरी चौक से सामाजिक शोभा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यह यात्रा कचहरी चौक से शुरू होकर डीईओ कार्यालय होते बीटीआई चौक पहुंची।
यहां समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक बाजे पर समाज के लोग भी जमकर झूमे। दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा कचहरी चौक से शुरू हुई। सिर पर पीला साफा बांधे व सफेद वस्त्र पहनकर समाज के लोग इसमें बड़ी संख्या में शामिल हुए। पारंपरिक ड्रेस में समाज के लोग बिरसा मुंडा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में पारंपरिक नृत्य करती महिलाएं आगे बढ़ीं। बीच-बीच में जयकारे लगते रहे। कचहरी चौक पर कुछ देर शोभायात्रा रूकी। यहां समाज के लोगों ने जमकर डांस किया। महिलाएं भी बांस के डंडे पर चढक़र नृत्य करती नजर आईं। इसके बाद शोभा यात्रा यहां से कचहरी चौक के लिए लौट गई।
पंतोरा- ग्राम मूड़ाभाठा पंतोरा में शुक्रवार को आदिवासी दिवस मनाया गया। इसमें सभी आदिवासी पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ मुंडाभाठा पंतोरा में जोरदार रैली निकाली और धूमधाम से आदिवासी दिवस मनाया। इस आयोजन को लेकर समाज के महिला और पुरुषों में खासा उत्साह देखा गया।